अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सवाल पर टैप करें, जवाब खुल जाएगा।
बूथ मैनेजर क्या है?
बूथ मैनेजर पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी और उनकी बूथ फ़ील्ड टीम का ऐप है। इसमें पंचायत की मतदाता सूची वार्ड के हिसाब से फ़ोन में रहती है — खोज, परिवार, मोबाइल नंबर, झुकाव, चुनाव चिह्न वाली पर्ची और मतदान दिवस पर बाकी मतदाता।
क्या यह Instagram वाला “Booth Manager” ऐप है?
नहीं। हम Instagram विज्ञापन वाले किसी दूसरे “Booth Manager” ऐप से जुड़े नहीं हैं। बूथ मैनेजर (boothmanager.in) Synopse Technologies का अलग उत्पाद है।
किन चुनावों के लिए है?
पंचायत चुनाव में सरपंच और वार्ड पंच के लिए। अभी राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 की सूचियों पर चल रहा है। पंचायत समिति या ज़िला परिषद सदस्य के लिए WhatsApp पर पूछें।
मतदाता सूची कहाँ से आती है?
राज्य निर्वाचन आयोग की प्रकाशित वार्ड-वार सूची (PDF) से। आप PDF भेजते हैं, हम उसे ऐप में डालते हैं और आयोग के कुल आँकड़ों से मिलाते हैं।
क्या आप मतदाताओं के मोबाइल नंबर देते हैं?
नहीं। हम नंबर न बेचते हैं, न देते हैं। नंबर आपकी टीम मतदाता की सहमति से ऐप में जोड़ती है।
पर्ची कैसे जाती है?
कार्यकर्ता के अपने WhatsApp से — फ़ोटो पर्ची उस मतदाता की चैट में खुलती है और कार्यकर्ता भेजते हैं। बिना WhatsApp वाले मतदाता के लिए SMS। हमारे सर्वर से कोई संदेश नहीं जाता।
चुनाव चिह्न पर्ची पर कब आता है?
चिह्न आवंटन के बाद। प्रत्याशी ऐप में अपना चिह्न चुनकर पक्का करते हैं; उसके बाद हर कार्यकर्ता की पर्ची पर वही चिह्न आता है। उससे पहले अभ्यास पर्ची “नमूना” लिखी होती है।
क्या इंटरनेट ज़रूरी है?
सूची पहली बार फ़ोन में आने के लिए। उसके बाद ऐप बिना नेटवर्क चलता है और नेटवर्क मिलते ही बदलाव टीम तक पहुँचते हैं।
कौन-कौन देख सकता है?
सिर्फ़ आपकी टीम। हर कार्यकर्ता सिर्फ़ अपने वार्ड देखता है; प्रत्याशी और मैनेजर सब वार्ड। दूसरी टीम (दूसरे प्रत्याशी) को आपकी जानकारी कभी नहीं दिखती।
चुनाव के बाद डेटा का क्या होता है?
टीम की कार्य अवधि खत्म होने के 30 दिन के भीतर नंबर, झुकाव और नोट हमारे सर्वर और फ़ोनों से अपने-आप हट जाते हैं।
फ़ोन खो जाए तो?
प्रत्याशी या मैनेजर उस कार्यकर्ता के लिए “नया फ़ोन कोड” बनाते हैं — पुराने फ़ोन से पहुँच हट जाती है। ऐप पर 4 अंकों का पिन भी है।
कीमत क्या है?
पंचायत और वार्डों की संख्या पर निर्भर है। WhatsApp पर अपनी पंचायत बताएं, हम बता देंगे।