राजस्थान पंचायत चुनाव 2026
सरपंच और पंच का मतदान — चार चरण
- पहला चरण24 अक्टूबर
- दूसरा चरण30 अक्टूबर
- तीसरा चरण5 नवंबर
- चौथा चरण16 नवंबर
- मतदान का समय: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक।
- तरीका: सरपंच और वार्ड पंच का चुनाव मतपेटी (मतपत्र) से; पंचायत समिति और ज़िला परिषद सदस्य का EVM से।
- चिह्न: सरपंच और पंच, दोनों के लिए 40-40 मुक्त चिह्न — सरपंच · पंच।
- अपनी पंचायत का चरण राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना में ज़िला और पंचायत समिति के हिसाब से देखें।
स्रोत: संशोधित तारीखें — ThePrint हिंदी (पहले तीन चरण तय तारीख से एक दिन पहले; पहले घोषित 25 अक्टूबर, 31 अक्टूबर, 6 नवंबर); समय और मतपेटी — ETV भारत; राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान — अधिसूचनाएं। तारीखें बदल सकती हैं; अंतिम जानकारी आयोग की अधिसूचना से ही मानें।
चिह्न दिवस से मतदान तक
पंचायत चुनाव में नामांकन, नाम वापसी और चिह्न आवंटन मतदान से एक दिन पहले होते हैं। यानी चिह्न मिलने और मतदान के बीच कुछ ही घंटे होते हैं — इसी समय में हर घर तक चिह्न वाली पर्ची पहुँचानी होती है। बूथ मैनेजर इसी काम के लिए बना है: चिह्न चुनते ही हर कार्यकर्ता की पर्चियाँ तैयार, और अगले दिन मतदान पर बाकी मतदाताओं की सूची।